Ticker

6/recent/ticker-posts

कार्यकारणी के छह सदस्यों का हुआ निर्विरोध चुनाव

कार्यकारणी के छह सदस्यों का हुआ निर्विरोध चुनाव 

नौ पार्षदों ने किया था नामांकन, एक हुआ निरस्त, दो ने लिया नाम वापिस

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में जनमंच सभागार में हुई निगम बोर्ड की बैठक में आज कार्यकारणी के छह नये सदस्यों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। महापौर डॉ. अजय कुमार ने वार्ड 70 के पार्षद महमूद हसन, वार्ड 57 के पार्षद फजलुर्रहमान, वार्ड 37 के पार्षद गौरव कपिल, वार्ड 34 के पार्षद सुधीर पंवार, वार्ड 29 के पार्षद दीपक रहेजा, और वार्ड 27 के पार्षद वीरसेन कुमार (सिद्धू) के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किये। 

निगम कार्यकारणी के छह सदस्यों राजेंद्र सिंह (कोहली), दिग्विजय सिंह, अनुज जैन, संजय सैनी, शबाना प्रवीन व फजलुर्रहमान का कार्यकाल समाप्त होने पर उक्त छह नये सदस्य चुने गए। फजलुर्रहमान लगातार दूसरी बार कार्यकारणी सदस्य चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी /मुख्य नगर लेखा परीक्षक सच्चिदानंद त्रिपाठी, सहायक चुनाव अधिकारी/लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। जिलाधिकारी की ओर से सिटी मजिस्टेªट कुलदीप सिंह व एडीईओ मनोज कुमार सिंह पर्यवेक्षक के रुप में मौजूद रहे।
सदन प्रभारी/सहायक नगरायुक्त जे पी यादव ने निर्धारित समय पर चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत की। कार्यकारणी सदस्यों के लिए नौ पार्षदों- महमूद हसन, फजलुर्रहमान, गौरव कपिल, सुधीर पंवार, दीपक रहेजा, वीरसेन कुमार, समीर, प्रवेज मलिक व दिग्विजय ने नामांकन दाखिल किये। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान वार्ड 60 के पार्षद प्रवेज मलिक का नामांकन निरस्त कर दिया गया। बाद में पार्षदों के बीच चले लंबे विचार विमर्श के बाद वार्ड 31 के पार्षद समीर तथा वार्ड 48 के पार्षद दिग्विजय सिंह ने अपना नामांकन वापिस ले लिया। और अंततः उक्त छह सदस्यों का चुनाव निर्विरोध घोषित कर दिया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने निर्वाचित नये पार्षदों का माल्यार्पण व पुष्प भेंट कर स्वागत किया और मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी। महापौर डॉ. अजय कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम सहारनपुर प्रदेश का अकेला ऐसा नगर निगम है जहां कार्यकारणी सदस्यों के लिए कभी चुनाव नहीं हुआ। सभी पार्षद परस्पर संवाद, विश्वास और आपसी सहमति से सदस्यों का चुनाव करते रहे है। यह हमारी लोकतांत्रिक परिपक्वता, आपसी सौहार्द और गरिमा को बनाये रखते हुए शहर के विकास के प्रति संकल्प का परिचायक है। इस दौरान उपसभापति मयंक गर्ग, अपर नगरायुक्त मृत्यंुजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार सहित निगम के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एनसीसी कैंप के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स को कराया फायरिंग का अभ्यास