Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों  की बैठक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों तथा आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक आहूत की गई। सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंकिंग वाली योजनाओं वाले विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही सख्त निर्देश दिए कि अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा कड़ी कारवाई के लिए तैयार रहें।

आईजीआरएस पोर्टल पर समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों तथा जीरो प्रतिशत संतुष्ट फीडबैक वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गये। शिकायतकर्ता के बार बार शिकायत करने पर समस्या का समाधान नहीं करने पर अंबेहटा पीर के अधिशासी अधिकारी के निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही प्राथमिकता है। फैमिली आईडी में खराब प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी को समीक्षा करने को कहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में खराब रैंकिंग पर समाज कल्याण अधिकारी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। सिंचाई एवं जल संसाधन से संबंधित अधिकारी को सही जानकारी नहीं होने पर एक्सईन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पर फीडिंग के लिए संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएमआईएस पोर्टल पर संबंधित विभाग समय से और सही डाटा की फीडिंग सुनिश्चित कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का ध्यान रखें। डाटा गलत होने पर मुख्यालय से सम्पर्क कर उसे ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों एवं उच्च प्राथमिकता वालें बिन्दुओं पर गंभीरता से कार्य करें। सभी अधिकारी डैशबोर्ड की महत्ता को समझें और लापरवाही न करें। राजस्व की बैठक में उन्होने मंडी आय और मंडी आवक में रैंकिंग खराब होने पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए वेतन रोकने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो अगले माह प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य में कोई गड़बड़ी है तो निदेशालय से संपर्क करें। जल जीवन मिशन के तहत खराब रैंकिंग के कारण जल जीवन मिशन के एक्सईन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर श्री सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल, पीडीडीआरडीए श्री प्रणय कृष्ण, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

             

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों  की बैठक