Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर निगम का जीआईएस साफ्टवेयर हुआ चालू

नगर निगम का जीआईएस साफ्टवेयर हुआ चालू

निगम ने की करदाताओं से 20 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाने की अपील

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- नगर निगम का जीआईएस सॉफ्टवेयर चालू हो गया है। वे सभी करदाता जिन्हें गत वर्ष नये भवनों के टैक्स बिल प्राप्त नहीं हुए है, वे ऑन लाइन या निगम आकर अपना बिल प्राप्त कर सकते हैं। चूंकि वर्तमान वर्ष की मांग पर देय 20 प्रतिशत की छूट समाप्त होने वाली है।

नगरायुक्त ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निगम के जिन करदाताओं को नये भवनों के बिल प्राप्त नहीं हुए हैं वह नगर की वेबसाइट पीटीएएक्सएसएनएन डॉट कॉम( ptaxsnn.com ) पर अपने भवन की आई डी डालकर अपना बिल प्राप्त कर सकते हैं या ऑफिस समय में नगर निगम आकर अपना बिल प्राप्त कर सकते हैं। ज्ञात हो कि वर्तमान वर्ष की टैक्स मांग पर 20 प्रतिशत की छूट निगम द्वारा दी जा रही है जो जल्‘दी ही समाप्त होने वाली है। उन्होंने करदाताओं से अपील की कि वे शीघ्रातिशीघ्र अपना बिल जमा कर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नगर निगम का जीआईएस साफ्टवेयर हुआ चालू