शिव सेना (शिंदे) जिलाध्यक्ष सोनू तोमर ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर
रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक
रामपुर मनिहारान-शिव सेना (शिंदे) जिलाध्यक्ष सोनू तोमर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करें और पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें।
नगर स्थित शिव सेना (शिंदे) के जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शिवसेना की ओर सभी मंडल, जिला,नगर ब्लॉक, तहसील स्तर के पदाधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।जिलाध्यक्ष सोनू तोमर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिव सेना सरकार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करें और घर घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रसार प्रचार करें। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया।इस दौरान सोनू रोहिला, अरविंद भटनागर,आशु पाल नगर, सर्जन उर्फ विकास,अजय प्रजापति, अशोक भटनागर, मनोज भटनागर, दीपक तोमर आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ