भूजल संरक्षण सप्ताह: सहारनपुर के 12 स्कूलों के 2000 बच्चों ने ली जल बचाने की शपथ
रिपोर्ट धर्मेंद्र अनमोल
सहारनपुर-भूजल संरक्षण सप्ताह के अवसर पर आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत वॉश इंस्टीट्यूट द्वारा उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल विभागvके सहयोग से जनपद के 12 परिषदीय विद्यालयों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लगभग 2,000 छात्र-छात्राओं को भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्टाफ को "जल संरक्षण एवं भूजल बचाओ" की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।भूगर्भ जल विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने बच्चों को बताया कि वर्षा के जल को सुरक्षित रूप से संग्रहित कर भूजल स्तर को बढ़ाया जा सकता है और भविष्य में जल संकट को कम किया जा सकता है। उन्हें घर, विद्यालय और आसपास जल की बर्बादी रोकने तथा संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान में बच्चों को दैनिक जीवन में जल बचाने के सरल उपाय, प्रेरक संदेश और भूजल सुरक्षा का महत्व बताया गया। कार्यक्रम उच्च प्राथमिक विद्यालय परागपुर, मल्हीपुर, मनोहरपुर सहित अन्य राजकीय विद्यालयों में आयोजित किए गए।वॉश इंस्टीट्यूट का उद्देश्य केवल जागरूकता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को "जल संरक्षण के सेवक" के रूप में तैयार करना है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में भी जल बचाने का संदेश पहुंचाएं।
0 टिप्पणियाँ