Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा कार्यकर्ताओं ने आरक्षण दिवस’ को ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ के रूप में मनाया

सपा कार्यकर्ताओं ने आरक्षण दिवस’ को ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ के रूप में मनाया

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आदेशानुसार पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरक्षण दिवस’ को ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ के रूप में भी मनाया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया तथा पीडीए  2027 मैं अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेगा

अम्बाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर संविधान - मान स्तंभ दिवस मनाया । इस दौरान सभी ने संविधान आरक्षण की रक्षा का संकल्प लेकर कार्य करने का आहवान किया। जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि  आज के दिन महात्मा ज्योतिबा फुले जी द्वारा संकल्पित ‘आरक्षण’ को कोल्हापुर के परम आदरणीय-अनुकरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू किया था। इसी दिन ‘आरक्षण देने का शुभारंभ’ हुआ था।उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय’ की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था, जो आगे चलकर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर  के सद्प्रयासों से  संविधान में एक जनाधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना और देश में लोकतंत्र की स्थापना का मूल सिद्धांत भी। मिला था।इसी परिप्रेक्ष्य में 26 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश और देश में समाजवादी पार्टी ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है।   इसके पीछे मूल भावना यही है कि ‘संविधान-मानस्तंभ’ वस्तुतः ‘पीडीए-प्रकाशस्तंभ’ के रूप में हमारे ‘सामाजिक न्याय के राज’ की स्थापना के संकल्प का मार्ग सदैव प्रकाशित और प्रशस्त करता रहे। पूर्व मंत्री विनोद तेजियन प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव ने कहा किभाजपा सरकारसंविधान के साथ छेड़छाड़ करआरक्षण व्यवस्था को समाप्त करना चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टीऐसा होने नहीं देगी।उन्होंने कहा कि पीडीए के माध्यम सेभाजपा को सत्ता से अलगकरने का काम किया जाएगा।ब्लॉक प्रमुख चौधरी ताहिर हसन वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अब्दुल गफूर जिला उपाध्यक्ष किरणपाल राणा अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय महासचिव कर्म सिंह ने कहा कि2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव मेंजीत का लक्षण निर्धारितकार्य में जुट जाये। ताकि पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव कोप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके ।शपथ लेने वालों में रफत खान कार्यालय प्रभारी प्रवक्ता फैसल सलमानी लोहिया वहिनीके राष्ट्रीय सचिव मुस्तकीम राणा जमाल साबरी एडवोकेट महजबी खान हसीन कुरैशी अरविंद राणा मंजू रानी शाहिद मंसूरी अमित जाटव इस्लाम अल्वी नाजिया मनीषा उषा वाल्मीकि संदीप कुमार वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष