Ticker

6/recent/ticker-posts

नवरात्र आराधना करने से दूर होती हैं जीवन की सभी विघ्न बाधाएं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 नवरात्र आराधना करने से दूर होती हैं जीवन की सभी विघ्न बाधाएं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- चैत्र नवरात्र के पहले दिन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्र मां भगवती की कृपा प्राप्त करने का सबसे बेहतर अवसर हैं।नवरात्रों में पूर्ण विधि विधान से मां के सभी नौ स्वरूपों की आराधना करने से जीवन की सभी विघ्न बाधाएं दूर होती हैं।परिवार में सुख समृद्धि का वास होता हैं।श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि मां मनसा देवी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।श्रद्धालु भक्त मनोकामना पूर्ति के लिए मंदिर परिसर में स्थित वृक्ष पर धागा बांधते हैं।मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु धागे को खोलकर मां को अर्पण कर देते हैं।उन्होंने बताया कि मंदिर में अब पुरानी परंपरा शुरू करते हुए ढोल नगाड़े बजाकर रोजाना मां मनसा देवी की विशेष पूजा अर्चना व आरती की जाएगी ।श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्र आराधना करने के साथ देवी स्वरूपा कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी लें।इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी,मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी सीमा गिरी,अनिल शर्मा,महेश दुबे,नमन शर्मा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू,चुनाव अधिकारी नियुक्त