Ticker

6/recent/ticker-posts

चेयरमैन व प्रशासनिक लोगों ने ईदगाह पहुंचकर कर साफ-सफाई का लिया जायजा

चेयरमैन व प्रशासनिक लोगों ने ईदगाह पहुंचकर  कर साफ-सफाई का लिया जायजा

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-आगामी ईद-उल-फितर के पावन पर्व को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने अभी से  तैयारियां तेज कर दी हैं। चेयरमैन व प्रशासनिक लोगों ने ईदगाह पहुंचकर  कर साफ-सफाई और अन्य आवश्यक इंतजामों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ईदगाह परिसर व आसपास के मार्गों और जल निकासी व्यवस्था को ध्यानपूर्वक देखा गया, ताकि नमाज़ अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि एडवोकेट नईम अहमद, अधिशासी अधिकारी अनिल भास्कर, वरिष्ठ लिपिक राजकुमार आदि ने अन्य कर्मचारियों के साथ वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। चेयरमैन प्रतिनिधि एडवोकेट नईम अहमद ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ईद से पूर्व ईदगाह तथा  आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है नगर पंचायत की प्राथमिकता है कि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को स्वच्छ व बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। वहीं अधिशासी अधिकारी अनिल भास्कर ने बताया कि ईद को लेकर नगर पंचायत की टीम को पहले ही सतर्क कर दिया गया है। ईदगाह क्षेत्र और आसपास के इलाकों में विशेष साफ सफाई कराई जा रही है। जबकि अन्य व्यवस्थाएं भी समय रहते सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 हाउस अरेस्ट से डरने वाली नहीं है भाकियू रक्षक-वीरेन्द्र ओहलान