सहारनपुर मे आयोजित जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जिला खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आयोजित जिला जूडो प्रतियोगिता मे खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मे आयोजित जिला जूडो प्रतियोगिता मे बालिका वर्ग के मुकाबले संपन्न हुए। प्रतियोगिता मे अंतर्राष्ट्रीय रेफरी एवं सहारनपुर जिला जूडो संघ के सचिव दीपक गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को जूडो जैसी आत्मरक्षा की कला जरूर सीखनी चाहिए जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीन कुमार, चौधरी ईश्वर पाल सिंह मुखिया, संजीव गुप्ता, लाल धर्मेंद्र प्रताप, राजीव शर्मा, प्रदीप कुमार, सूरज प्रताप, पुनीत आर्य, अमन झा, विक्रांत कंबोज, रिदम गुप्ता, तानिया सेठ आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ