Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय के एन.एस.एस. का एक दिवसीय शिविर संपन्न, सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों को किया गया जागरूक

ग्लोकल विश्वविद्यालय के एन.एस.एस. का एक दिवसीय शिविर संपन्न, सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों को किया गया जागरूक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन और प्रोफेसर डॉ. ओम कुमार हर्ष की प्रेरणा, कुलपति डॉ मंजू गुप्ता और कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी की अनुप्रेरणा से  राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा नगर पंचायत बेहट क्षेत्र में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ शोभा त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान ‘शालू भैया’ ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को परिवहन सुरक्षा तथा नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों ने टीमों में विभाजित होकर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क किया और लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने नुक्कड़ संवाद और जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अब्दुल रहमान ‘शालू भैया’ ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “युवा समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं, और जब यही युवा जागरूकता के कार्यों में आगे आते हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन निश्चित होता है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, वहीं नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। ऐसे में एन.एस.एस. का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।”इस अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें मुदस्सिर पटेल, अलीना राशिद, समसुद्दीन, कोमल , सौरभ कुमार, विनीता, मुस्तहाब, परवेज़ और सलमा ने सहभागिता की।कार्यक्रम के अंत मे डॉ शोभा त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों एवं मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चारदीकला वेलफेयर फाउंडेशन ने उत्तराखंड ब्लड सेंटर के साथ मिलकर वसंत विहार में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया