समाजवादी भाईचारा रैली में गरजी सांसद इकरा हसन
प्रदेश में बदहाली का आलम बेरोजगारी, महंगाई चरम पर नहीं मिल रहे सिलेंडर
रिपोर्ट - एसडी गौतम
नोएडा - दादरी में आयोजित समाजवादी समानता भाईचारा रैली मेंमंच से गरजी कैराना सांसद चौ. इकरा मुनव्वर हसन बोलीआगाज हो चुका है बिगुल बज चुका है।बदलाव की आंधी का सफर दादरी की धरती से चल चुका है।।
सुश्री इकरा हसन ने कहा कि यह रैली नहीं बल्कि आने वाले समय के बदलाव का आगाज है क्योंकि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सभी समाज को सम्मान देने का कार्य किया है इसलिए आज अपनी ताकत अपनी क्षमता व अपने वजूद को पहचानने की जरूरत है। क्योंकि हमारा उद्देश्य वोट या राजनीति नहीं बल्कि समाज को आगे बढ़ाना है जब तक सही हिस्सेदारी, इज्जत, सम्मान या जिम्मेदारी न मिले तबतक हम लोग आगे नहीं बढ़ पाएंगे। भाजपा पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से प्रदेश में बदहाली का हाल है जिसमें बेरोजगारी चरम पर है महंगाई चरम पर है और अब तो गैस सिलेंडर भी नहीं मिल रहे है यह सरकार भाई से भाई को लड़ाना जानती है और सिर्फ हिन्दू मुस्लिम के एजेंडा पर लड़ाना चाहते है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कैराना के हिंदू समाज ने मुस्लिम समाज के साथ मिलकर मुझे आशीर्वाद दिया है उसी प्रकार से पूरे प्रदेश में आशीर्वाद देकर इन फिरकपरसत ताकतों से लड़ने का कार्य करे तो जरूर सफलता प्राप्त होगी। अपनी बात समाप्त करते हुए उन्होंने एक शायर पढ़ा।जो तख्त पर बैठे थे अब उनका दौर ढलने को है।
जनता उठ खड़ी है ये निजाम बदलने को है।।

0 टिप्पणियाँ