Ticker

6/recent/ticker-posts

भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर से मिले युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी, संगठन विस्तार पर हुआ विचार-विमर्श

भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर से मिले युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी, संगठन विस्तार पर हुआ विचार-विमर्श

पंचायत की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता. प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर

कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो की मीटिंग उपरांत एसडीएम कार्यालय पर होगी पंचायत. सौरभ त्यागी

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-बीते दिन शनिवार को रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर स्थित भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय कार्यालय पर एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि जल्द ही देवबंद एसडीएम कार्यालय पर किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक पंचायत आयोजित होगी। युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि एसडीएम कार्यालय पर पंचायत से पहले सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक मीटिंग आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ता अतिक्रमण, स्कूल की छुट्टी के समय बेवजह घूमते मनचलों तथा किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही एसडीएम देवबंद के कार्यालय पर संगठन की पंचायत की जाएगी जिसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू कर दे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

समाजवादी भाईचारा रैली में गरजी सांसद इकरा हसन