जे0वी0 जैन कॉलेज में चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जे0वी0 जैन कॉलेज में चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन बास्केटबॉल फ्री शॉट (पुरुष एवं महिला) तथा स्टैंडिंग खो -खो(महिला) की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ । तत्पश्चात तीनों दिन के पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को सम्मान समारोह पुरस्कार वितरण आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री कमलकृष्ण, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री राहुल चोपड़ा , तथा कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य श्री देवेंद्र मित्ताल उपस्थित हुए।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री कमल कृष्ण जी ने कहा की खिलाड़ियों में जो उत्साह होता है उससे वह अपने आप के साथ-साथ और लोगों को में भी उत्साह वर्धन करता रहता है तथा हमेशा सकारात्मक सोच रखता है जो कि वर्तमान स्थिति में जरूरी है क्योंकि खेल के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी अपनी पढ़ाई की तरफ भी ध्यान देना चाहिए और हमारा विश्वविद्यालय खेलों में नई ऊंचाई प्राप्त कर रहा है इस दौरान श्री चोपड़ा ने कहा की सरकार दिन पर दिन खेलों में नया आयाम स्थापित कर रही है वर्तमान में जितने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी है उनको सरकार राजपत्रित अधिकारी की नौकरी भी दी जा रही है इसका जीता उदाहरण श्री रिंकू सिंह है जिनको उत्तर प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी का पद दिया है बास्केटबॉल फ्री शूट में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सौरभ कुमार, द्वितिय स्थान आकाश , एवं तृतीय स्थान विनीत कुमार ने प्राप्त किया, महिला वर्ग में प्रथम स्थान श्रुति सक्सेना, द्वितीय स्थान साक्षी गोयल, एवं तृतीय स्थान रिया ने हासिल किया। स्टैंडिंग खो- खो के महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर नर्मदा हाउस की टीम जिसमे पायल रानी, अक्षिता देवी , कशिश पाल , खुशी पाल , नेहा एवं ज्योति रहे, एवं द्वितिय स्थान पर गंगा हाउस की टीम जिसमे श्रुति सक्सेना, साक्षी गोयल, यशिका,रिया कपिल, सलोनी,वंशिका टीम में रहे। इसके साथ साथ पिछले वर्ष 2024-25 में महाविद्यालय को अन्तर्विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न खेलो में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे खिलाड़ियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं ट्रैकसूट प्रदान किया गया, सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में मोहम्मद शुऐब (जुडो), साहिल कुमार (हॉकी), अर्जुन गुप्ता, राघव अरोरा, अजय कुमार, रितिक मालिक (सभी चारों बास्केटबॉल के खिलाड़ी), अभिषेक पुंडीर एवं दिग्विजय पुंडीर( दोनों शतरंज) , गायत्री एवं आकाश दोनों योगासन), अंगद सिंह (वुशु), एवं गौरव मेनन (भारोत्तोलन) खेलो में महाविद्यालय का नाम रोशन करने पर सम्मानित किए गए । वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने वाले निर्णायक मंडल को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसमें श्री लाल धर्मेंद्र प्रताप , श्री योगाचार्य भीम, श्री मनीष कुमार ,श्री रोहित पुंडीर ,श्री तेजस्वी चौहान रहे।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल , प्रो0 पंकज गुप्ता, प्रो0 हरिओम गुप्ता, डॉ0 हरवीर सिंह चौधरी, प्रो0 मुकेश गुप्ता, उपस्थित रह। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक डॉ हरवीर सिंह चौधरी सभी आए अतिथियों तथा विजेता खिलाड़ियों को धन्यवाद प्रदान किया ने कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद यूनुस खान ने किया
0 टिप्पणियाँ