Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर कोतवाली पुलिस ने दबोचे 22 कालनेमि

नगर कोतवाली पुलिस ने दबोचे 22 कालनेमि

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-ऑपरेशन कालनेमी के तहत कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने 22ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी ढोंगी बाबा हरकी पैड़ी क्षेत्र में महिलाओं एवं युवाओं को भ्रमित कर घरेलू समस्याओं के निदान का प्रलोभन देते थे।

ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजन को भ्रमित कर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में एसपी सिटी एवं सीओ सिटी सिटी के पर्यवेक्षण में नगर कोतवाली प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए 22ढोंगी बाबाओं को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया।पुलिस ने साधु संत का वेश धारण कर ढोंगी बाबाओं के झांसा और प्रलोभन में नहीं आने और ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को देने की अपील भी की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 पद्म पुरस्कार 2027 हेतु योग्य व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष अभियान