Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम पंचायतों के चौमुखी विकास के लिए धरातल पर कार्य योजना बनाई जानी चाहिए - मदन कौशिक’

 ग्राम पंचायतों के चौमुखी विकास के लिए धरातल पर कार्य योजना बनाई जानी चाहिए - मदन कौशिक’

पंचायतीराज मंत्री ने किया परिवार रजिस्टरों के डिजिटलाईजेशन का लोकापर्ण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जनपद की 25ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का जीर्णाेद्धार कर बनाये मिनी सचिवालय में ग्राम पंचायतो के परिवार रजिस्टरों के डिजिट लाईजेशन का लोक समर्पण का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जनपद के लिए गौरव का दिन है आज 25ग्राम पंचायतों को मिनी सचिवालय बनाये गए है जहां पर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का उन्हीं के ही द्वार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को अब परिवार रजिस्टर की नकल एवं अन्य प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त होंगे। उन्हें अब जिला मुख्यालय एवं तहसील के चक्कर अब नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा सभी वर्गों के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है।उन्होंने कहा कि गांव के चौमुखी विकास के लिए गांव की जो भी मूलभूत आवश्यकताएं है,उनको पूर्ण करने के लिए बेहतर ढंग से रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए गांव का चौमुखी विकास किया जा सकें। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि जनपद में 25मिनी सचिवालय बनाए गए है जिसके माध्यम से अब ग्रामवासियों को लाभ प्राप्त होगा तथा उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर विकास खंड एवं जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य की 25वीं रजत जयंती के अवसर पर जनपद की 25ग्राम पंचायतों के जीर्ण-शीर्ण पंचायत भवनों का चयन करते हुए उनका जीर्णाेद्धार किया गया है।उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय बनने से परिवार रजिस्टर को डिजिटलाईजेश किया गया है,ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल लेने में अब कोई परेशानी नहीं होगी।इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचन्द्र सेठ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमलेश,ग्राम प्रधान राकेश कुमार,सुशील त्यागी,मास्टर नागेंद्र, पवन तोमर,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ.विकास ठाकुर ,खंड विकास अधिकारी पवन सैनी सहित जनप्रतिनिधिगण,संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 पद्म पुरस्कार 2027 हेतु योग्य व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष अभियान