Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना पथरी पुलिस ने किया चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार

 थाना पथरी पुलिस ने किया चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- थाना पथरी पुलिस ने खेत में लगी मोटर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटर,आरा व 8हजार रूपए बरामद किए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

12अप्रैल को सोनू कुमार ने खेत में लगी मोटर चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर आमिर पुत्र सलीम व सत्तार पुत्र लियाकत निवासी ग्राम बादशाहपुर को दबोच लिया।पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गयी मोटर, आरा व नकदी बरामद की गयी।पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा,कांस्टेबल मुकेश चौहान,अनिल पंवार,जयपाल चौहान व दौलतराम शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

थाना पथरी पुलिस ने किया चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार