Ticker

6/recent/ticker-posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत ग्लोकल विश्वविद्यालय में पदयात्रा एवं मानव श्रृंखला का सफल आयोजन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत ग्लोकल विश्वविद्यालय में पदयात्रा एवं मानव श्रृंखला का सफल आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत आज विविध जनजागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर पदयात्रा एवं मानव श्रृंखला जैसे प्रभावशाली कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित किया गया।

यह कार्यक्रम डॉ. सना ज़की एवं सुश्री शहनाज़ के निर्देशन में पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पदयात्रा में यूनानी कॉलेज एवं ग्लोकल लॉ स्कूल के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शोभा त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इसी क्रम में डॉ. शशांक के निर्देशन में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में नारी सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शोभा त्रिपाठी, डायरेक्टर आईक्यूएसी तथा पैरामेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. डॉ. संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मानव श्रृंखला में ग्लोकल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया गया तथा नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कुमायूॅ मण्डलायुक्त ने स्टेट हाइवे का किया निरीक्षण,मरम्मत नही होने पर जतायी नाराजगी