Ticker

6/recent/ticker-posts

मानव मंदिर में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मानव मंदिर में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप चलाये जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की 7 सदस्य टीम  मानव मंदिर परिसर पहुंची वृद्धजनों की जाँच की

मानव मंदिर मे स्वास्थ्य विभाग की 7 सदस्य टीम ने मौजूद सभी वृद्धजनों की स्क्रीनिंग की, उनका हाल जाना, आवश्यकता अनुसार दवा दी फिर उनमे से 44 वृद्धजनों का वहीं पर टीबी विभाग की पोर्टेबल डिजिटल मशीन ले जाकर छाती का x ray किया जिनमे 30 पुरुष और 14 महिलाएं थी उसके बाद उनमे से 9 व्यक्तियों के जाँच के लिए बलगम के नमूने भी लिए जिनमे 7 पुरुष और 2 महिलायें थी इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से चिकित्साधिकारी डा रीतू राणा, वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम पी सिंह चावला, वरिष्ठ उपचार सहायक विजेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट सचिन कुमार, एक्स रे टेक्निशियन अंकुश कुमार, स्टॉफ नर्स सरिता रानी, कॉर्डिंनेटर आर वरुण चौधरी  रहे शिविर मे सपूटम ट्रांसपोर्टर आयुष ठाकुर और मोबाइल वैन चालक आर्यन सारासर का भी योगदान रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कुमायूॅ मण्डलायुक्त ने स्टेट हाइवे का किया निरीक्षण,मरम्मत नही होने पर जतायी नाराजगी