Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रीलंका में आयोजित हुई जू-जित्सु साउथ एशियन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे अभिनव सैनी का हुआ भव्य स्वागत

श्रीलंका में आयोजित हुई जू-जित्सु साउथ एशियन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे अभिनव सैनी का हुआ भव्य स्वागत

स्वागत समारोह में भारतीय कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रांत कश्यप, कोच मोहित शर्मा समेत खेल प्रशिक्षकों ने अभिनव सैनी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-सर्किट हाउस रोड स्थित पार्वती धाम कॉलोनी में विन स्पोर्ट्स अकादमी में अंतरराष्ट्रीय जू-जित्सु खिलाड़ी अभिनव सैनी का भव्य अभिनंदन किया गया। श्रीलंका में आयोजित जू-जित्सु साउथ एशियन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले अभिनव सैनी का भारतीय कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रांत कश्यप और अन्य खेल प्रशिक्षकों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

जिला जू-जित्सु एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव व कोच मोहित शर्मा ने बताया कि 10 से 12 अप्रैल तक श्रीलंका में आयोजित जू-जित्सु साउथ एशियन चैम्पियनशिप में सहारनपुर के अभिनव सैनी ने -94 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भारतीय कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रांत कश्यप ने अभिनव की तकनीक और कोच मोहित शर्मा के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि अभिनव की यह जीत अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। कोच मोहित शर्मा ने कहा कि अभिनव सैनी ने जू-जित्सु साउथ एशियन चैम्पियनशिप मे पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि अभिनव ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर दोहरे स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि यहाँ प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। 
इस अवसर पर भारतीय कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रांत कश्यप, खेल शिक्षक अमित कुमार चौधरी, जिला जू-जित्सु एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव मोहित शर्मा, वरिष्ठ खेल शिक्षक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता रविन्द्र कुमार शर्मा, दिव्यांश कश्यप, अंशुल वत्स, निकिता जैन, ध्रवेश, संजीव कुमार आदि ने अभिनव सैनी को शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कियाभूतेश्वर मंदिर में बनने वाले हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास