गुरूद्वारा कमेटी ने न्यायिक अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
गुरूद्वारा साहिब में हुआ कार्यक्रम, न्यायिक अधिकारियों ने जताया आभार
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- गुरूद्वारा साहिब में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर सिविल कोर्ट देवबंद से स्थानांतरित हुए न्यायिक अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम में गुरूद्वारा कमेटी की ओर से सिविल कोर्ट के एडीजे वीके वासवानी, एसीजेएम परविंदर सिंह और सिविल जज प्रिंस जिंदल को कृपाण व सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। एडीजे वीके वासवानी ने कहा कि देवबंद में गुजरा उनका दो वर्षों का कार्यकाल यादगार रहेगा। एसीजेएम परविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने यहां रहते हुए पूरा प्रयास किया कि जनता को न्याय दिलाएं। वाहेगुरू जी की कृपा से देवबंद का कार्यकाल शानदार रहा। उन्होंने देवबंद की संगत का आभार जताया। सिविल जज प्रिंस जिंदल ने कहा कि देवबंद की जनता ने उन्हें जो सम्मान व प्यार दिया है, वह हमेशा इसे याद रखेंगे। गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार व सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली व ईमानदारी की प्रशंसा की। इस दौरान बालेंद्र सिंह, श्याम लाल भारती, सचिन छाबड़ा, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, अजय मदान, ईश्वर सिंह, परमजीत सिंह, गुरजंट सिंह, एडवोकेट कर्मजीत सिंह, हर्षप्रीत मनचंदा, सन्नी सेठी, सिमरनजीत सिंह, युवराज अरोड़ा, प्रिंस कपूर आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ