फायर कर्मियों ने स्कूलों में बच्चों को आग से बचाव के दिए टिप्स
रैली निकाल किया जागरूक, 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा अग्निशमन सेवा सप्ताह
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत दमकल विभाग ने बुधवार को रैली निकाली। साथ ही विभिन्न स्कूलों में पहुंच विद्यार्थियों और अध्यापकों को आग से बचाव की जानकारी दी।
फायर स्टेशन देवबंद के प्रभारी रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर व ग्रामीण क्षेत्र में रैली निकाल लोगों को आग से बचाव के उपाय सुझाए गए। वहीं, श्री गुरुराम राय स्कूल और लाला पूरन चंद साहनी मेमोरियल इंटर कालेज में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को आपात स्थिति में उचित कदम उठाने की जानकारी दी। रोहित कुमार ने बच्चों को बताया कि वह किस प्रकार अपने घरों में गैस सिलिंडर और बिजली के उपकरणो की नियमित जांच कर उनका सुरक्षित उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस दौरान अग्निशमन विभाग एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर आग लगने की घटनाओं में दूसरे को जान बचाने की खातिर अपने प्राणो को न्योछावर करने वाले अग्निशमन कर्मियो के साहस और समपर्ण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजंजि दी गई।
0 टिप्पणियाँ