Ticker

6/recent/ticker-posts

शक्ति वंदन पदयात्रा से दिया नारी सशक्तिकरण का मजबूत संदेश

 शक्ति वंदन पदयात्रा से दिया नारी सशक्तिकरण का मजबूत संदेश

स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं समेत महिलाएं रहीं शामिल

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को पदयात्रा का आयोजन किया। इसमें विभिन्न स्लोगन के बीच नारी सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया गया।

पदयात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गौरव वालियान ने किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में समान भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभासद महक चौहान और रानी गंभीर के नेतृत्व में आयोजित पद यात्रा में नारी सम्मान देश का अभिमान, महिलाओं के अधिकार से देश होगा  सशक्त आदि नारों के बीच नारी शक्ति का बखान किया। यात्रा नगर के प्रमुख बाजारों और चौकों से होकर गुजरी। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं के अलावा पांच लखपति दीदी एनएसएस, एनसीसी के वालांटियर भी मौजूद रहे। संचालन नोडल अधिकारी डा. टीना और एनएसएस प्रभारी डा. शाहनजर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 गुरूद्वारा कमेटी ने न्यायिक अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई