नगर विधायक राजीव गुंबर ने कियाभूतेश्वर मंदिर में बनने वाले हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- नगर विधायक राजीव गुंबर के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग द्वारा मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं मंत्री जयवीर सिंह द्वारा स्वीकृत भूतेश्वर मंदिर में लगभग एक करोड रुपए से बनने वाले हॉल के निर्माण कार्य का आज भूतेश्वर महादेव बाबा का पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर नगर विधायक श्री राजीव कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की नीतियों को बताते हुए कहा कि हमारी सरकार विकास के साथ संस्कृति को संजोने का कार्य कर रही है हमारी सांस्कृतिक विरासत जिस पर विदेश से आए लोगों ने चोट की आज उन सभी स्थानों का पुनरुद्धार कर भव्य रूप दिया जा रहा है।उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा सहारनपुर नगर में काली मंदिर में भव्य हॉल का निर्माण, शहीद भगत सिंह जी के शरण स्थली फुलवारी आश्रम को एक स्मरणीय स्थल का भव्य रूप दिया जा रहा है जिससे हमारे आने वाली पीढियां को अपनी संस्कृति एवं आजादी की लड़ाई का ज्ञान हो सके।इस अवसर पर माननीय महापौर डॉ अजय कुमार जी, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल बिश्नोई जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का धन्यवाद करते हुए उत्तर प्रदेश में विकास के मॉडल को स्थापित करने के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री मनुज तायल जी स्थानीय पार्षद श्री मयंक गर्ग जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री अनेश शर्मा, श्री गोकर्ण दत्त शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री राकेश जैन , प्रेमपाल कटारिया जी,श्री सर्वेष्ठ गुप्ता, श्री विनोद चौजड़, महामंत्री श्री सुपनीत सिंह,ललित कटारिया, योग चुग,हेमंत अरोड़ा,आरती शर्मा,प्रदीप शर्मा,श्री राजेश जौहरी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री मुकेश गोयल जी,मंत्री श्री आशुतोष जी ,उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र भूषण गुप्ता, माई दयाल जी,श्रीमती वीणा बजाज , श्रीमती स्नेह गुंबर सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता एवं मंदिर समिति के लोग उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ