Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर ब्लू और गौतमबुद्ध नगर ने वुमेन चैलेंज ट्रॉफी फाइनल में बनाई जगह

सहारनपुर ब्लू और गौतमबुद्ध नगर ने वुमेन चैलेंज ट्रॉफी फाइनल में बनाई जगह

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-सोना स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर आज वुमेन चैलेंज ट्रॉफी के दो मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में सहारनपुर ब्लू और गौतमबुद्ध नगर की टीमें भिड़ीं।

सहारनपुर ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 142 रन बनाए। वंशिका सैनी ने धुंआधार 65 रन, भुवी ने 33, श्रद्धा ने 17 और कल्पना ने 13 रन की पारी खेली। गौतमबुद्ध नगर की ओर से नमिता सिंह और शिखा ने 1-1 विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतमबुद्ध नगर ने 6 विकेट खोकर जीत हासिल की। नमिता सिंह ने 44 गेंदों पर नाबाद 60 रन ठोके, जिसमें 2 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल थे। नानी ने 18 रन जोड़े। सहारनपुर ब्लू की आस्था वर्मा और मनीषा ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि कल्पना को 1 सफलता मिली। आज के मैच का उद्धघाटन पार्षद गौरव कपिल जी ने किया सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर रहमान ने नमिता सिंह को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया। मैच मे जो उपस्थित रहे वो इस प्रकार है पार्षद गौरव कपिल,  साजिद उमर आमिर कुरैशी, आयुष, तरुण डॉ शमशाद , रामावतार, नेपाल सिंह शादाब.  आदि उपस्थित रहे. .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महिला खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए