गली मोहल्ला कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए लीग मैच में सहारनपुर पुलिस ने सहारनपुर पैंथर्स को 8 विकेट से किया पराजित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- गली मोहल्ला कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए लीग मैच में सहारनपुर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर पैंथर्स को 8 विकेट से पराजित कर दिया। यह टूर्नामेंट 5 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित किया जा रहा है।
टर्फ स्टार क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सहारनपुर पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 17 ओवर में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कार्तिक शर्मा ने 40 रन और अमरीश ने 35 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर पुलिस की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 161 रन का लक्ष्य 18 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पैंथर्स की ओर से विवेक और अमरीश ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। सहारनपुर पुलिस की इस जीत में तनू काकरान का हरफनमौला प्रदर्शन निर्णायक रहा, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन के दौरान गली मोहल्ला क्रिकेट एसोसिएशन के बाबा इन्दर प्रीत, राकेश रस्तोगी, शुभम, यूपीसीए चैलेंजर कमेटी के सदस्य साजिद उमर, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन से लतीफ उर रहमान, पीयूष राणा, नवीन, बलविंदर, गगन, रोहित, सौरभ, नवीन राठौर, वरुण, वीरेंदर पुंडीर, बलविंदर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ