Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर को पोल्ट्री विकास में प्रथम स्थान, अधिकारियों को मिला

सहारनपुर को पोल्ट्री विकास में प्रथम स्थान, अधिकारियों को मिला 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति, 2022 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनपद सहारनपुर ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026 के अवसर पर जनपद के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम.पी. सिंह एवं पोल्ट्री प्रोग्राम अधिकारी डॉ. सुबोध गोयल को सर्वाधिक “लेटर ऑफ कम्फर्ट” जारी कराने और पोल्ट्री यूनिट स्थापित कराने में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रथम स्थान का सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान भारत सरकार के डेयरी एवं पशुपालन विभाग के मंत्री एस.पी. सिंह बघेल तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

जनपद सहारनपुर ने कुक्कुट विकास नीति 2022 के तहत प्रदेश में जारी कुल 254 लेटर ऑफ कम्फर्ट में से 54 पत्र जारी कर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह कार्य जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के सहयोग से संभव हो सका। अंडा उत्पादन के क्षेत्र में भी सहारनपुर प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां प्रतिदिन लगभग 25 लाख अंडों का उत्पादन हो रहा है, जिनकी आपूर्ति न केवल जिले में बल्कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों में भी की जा रही है। इस बढ़ते उत्पादन से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, कुक्कुट विकास नीति प्रदेश की ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर को पोल्ट्री विकास में प्रथम स्थान, अधिकारियों को मिला