Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत में बढ़ता फैटी लीवर खतरा: हर तीसरे मरीज को डायबिटीज का डर-डॉ. संजीव मिगलानी

भारत में बढ़ता फैटी लीवर खतरा: हर तीसरे मरीज को डायबिटीज का डर-डॉ. संजीव मिगलानी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -विश्व लिवर दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर दयावती अस्पताल में आयोजित निःशुल्क जांच शिविर ने एक गंभीर सच्चाई उजागर कर दी

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि भारत में हर तीसरे फैटी लिवर मरीज को भविष्य में डायबिटीज होने की आशंका रहती है- उन्होंने चेताया कि यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर कर देती है और समय रहते ध्यान न दिया जाए तो गंभीर रूप ले सकती है-कैम्प में फ्राबोस्केन मशीन द्वारा 152 लोगों की जांच की गई, जिसमें 32 मरीज स्टेज-1, 54 स्टेज-2 और 36 स्टेज-3 फैटी लिवर से ग्रसित पाए गए। वहीं लिवर स्टीफनेस जांच (LSM) में 3 लोगों में लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी भी सामने आई-डॉ. मिगलानी ने सलाह दी कि रोजाना आधा घंटा टहलना, 3 महीने में 5-10% वजन कम करना, जंक फूड और शराब से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। साथ ही हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और पर्याप्त पानी का सेवन जरूरी बताया-स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नैना मिगलानी ने कहा कि महिलाओं में तेजी से बढ़ता मोटापा चिंता का विषय है, जिससे PCOD, डायबिटीज और फैटी लिवर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं-इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया-डॉक्टरों और स्टाफ के सहयोग से यह पहल लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुई

     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर को पोल्ट्री विकास में प्रथम स्थान, अधिकारियों को मिला