सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के लिए जनपद स्तरीय दल का लखनऊ प्रस्थान
जिलाधिकारी ने तीर्थयात्रियों की सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए दी हार्दिक शुभकामनाएँ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-संस्कृति मंत्रालय-भारत सरकार और उत्तरप्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में 19-24 अप्रैल तक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग गुजरात में आयोजित किये जा रहे “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत जनपद सहारनपुर से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों का चयन कर लखनऊ भेजा गया। तीर्थयात्रियों की सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन द्वारा हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के लिए जनपद स्तरीय दल 19 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में सहभागिता करेगा जहाँ उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह द्वारा राज्यभर के तीर्थयात्रियों को शुभकामना देते हुए सोमनाथ की ओर ट्रेन से प्रस्थान यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं आरती दर्शन किया जाएगा। इसी के साथ अन्य गतिविधियों में सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार पर आधारित लाइट एंड साउंड शो, सोमनाथ संग्रहालय भ्रमण, सोमनाथ बीच पर त्रिवेणी संगम आरती आदि में सभी तीर्थयात्री सहभागिता करेंगे। 10 सदस्यीय जनपद स्तरीय दल में श्रीमती रूबी (शॉपकीपर), श्रीमती पूनम शर्मा (ग्राम प्रधान), श्री राकेश कुमार (वालंटियर), श्रीमती अनीता (वरिष्ठजन), श्री सचिन कुमार पाल (ग्राम पंचायत सचिव), श्री संजय वालिया (ग्राम प्रधान), श्री अंबरीश शास्त्री (संयोजक, जिला विज्ञान क्लब सहरानपुर), श्री घनश्याम प्रजापति (आध्यात्मिक समिति के सदस्य), श्री टीनू (ग्रामप्रधान), श्री सोमपाल सिंह (सफाई कर्मी, विकासखंड ननौता सहारनपुर) शामिल है जिसका नेतृत्व श्री अमित त्यागी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में किया जा रहा है जो सम्पूर्ण यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के साथ रहेंगे। का नेतृत्व श्री अमित त्यागी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में किया जा रहा है जो सम्पूर्ण यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के साथ रहेंगे। संपूर्ण यात्रा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क एवं सर्व सुविधायुक्त होगी, जिसके अंतर्गत तीर्थयात्रियों को जनपद से कार्यक्रम स्थल तक ले जाने हेतु एसी बस, थर्ड एसी ट्रेन टिकट, भोजन, पानी, स्वास्थ्य कीट आदि की व्यवस्था की गई है। प्रस्थान कार्यक्रम के दौरान 10 सदस्यीय जनपद स्तरीय दल एवं नोडल अधिकारी श्री अमित त्यागी, श्री कुणाल वर्मा सी.एम. फेलो क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ