राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने किया राव वकील के कैम्प कार्यालय का उदघाटन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्राम सुभरी ख्वाजा में ब्लॉक अध्यक्ष राव वकील के कैम्प कार्यालय का राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद के द्वारा उदघाटन किया गया
इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने के लिए जिस तरह से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के साथी काम कर रहे है वो दिन दूर नहीं जब राष्ट्रीय लोकदल सहारनपुर में भी दूसरे जिलों की तरह गढ़ माना जाएगा मैने प्रण किया है कि सहारनपुर में भी राष्ट्रीय लोकदल ओर जिलों की तरह ही मजबूत दिखाई देगा हमारी मेहनत एक दिन हमारे प्रिय नेता माननीय जयंत चौधरी जी को मुख्यमंत्री के पद पर बिठाएगी उन्होंने कहा कि कोई भी गांव विकास से पीछे नहीं रहेगा हम किसी भी मजलूम के साथ गलत नहीं होने देंगे सभी को साथ लेकर मजबूत करेंगे हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई भाईचारे को मजबूत करना ही मेरा लक्ष्य है इससे मेरा देश विकास शील होगा राष्ट्रीय लोकदल ओर माननीय जयंत चौधरी का नाम सहारनपुर के कोने कोने में बच्चे बच्चे के मुंह पर होगा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का आह्वाहन किया ब्लॉक अध्यक्ष राव वकील ने कहा कि जिला अध्यक्ष शमीम अहमद के साथ कदम से कदम मिलाकर हम पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम लगातार करते रहेंगे फिर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने गांव का दौरा किया और वहां की कमियों को जाना।इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर विधान सभा महासचिव जुनैद गुज्जर,राव मुन्ना,राव जाबिर,राव शाबीर,अफसर बट्टे वाले ,तैमूर,जाहिद, इकबाल प्रधान,राव जमील,इमरान मलिक,राव आमिर ,राव परवेज ,शाहनवाज ,राव दाऊद,इंसाफ अली ,राव सलमान, आदि उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ