Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण,दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण,दिए निर्देश

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

नैनीताल- मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल अरविंद कुमार पांडे ने विकास खंड बेतालघाट कार्यालय का निरीक्षण किया।सर्वप्रथम उनके द्वारा सहायक लेखाकार पटल का निरीक्षण किया गया,जिसमें सभी रजिस्टरों का अवलोकन किया गया,समस्त अभिलेखों को अद्यतन (अपडेट) रखने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात सहायक खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया गया।इसके उपरांत रीप व एनआरएलएम के कार्यों की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे सुनिश्चित करें कि एनआरएलएम आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।साथ ही समूहों की आय वृद्धि के लिए आजीविका संवर्धन एवं वृक्षारोपण से संबंधित कार्यों पर विशेष जोर देने एनआरएलएम कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।कार्यों में शिथिलता किसी भी दशा में न बरती जाए।तत्पश्चात बेतालघाट स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां की साफ-सफाई एवं रख-रखाव की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता,लोक निर्माण विभाग नैनीताल को दूरभाष के माध्यम से यथाशीघ्र समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नगर शांति समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी एके चैहान की शिष्टाचार भेंट