Ticker

6/recent/ticker-posts

मुक्केबाजी का बढ़ता सितारा: राष्ट्रीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त रहा है मुक्केबाज अनिक बाबरा

मुक्केबाजी का बढ़ता सितारा: राष्ट्रीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त रहा है मुक्केबाज अनिक बाबरा

अनिक की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है : प्रवीन कुमार (बॉक्सिंग कोच)

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- पुणे (महाराष्ट्र) में चल रहे अंडर-15 राष्ट्रीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में होनहार मुक्केबाज अनिक बाबरा भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जहाँ वे देश के दिग्गज प्रशिक्षकों की देखरेख में खेल की बारीकियां सीख रहे हैं।

बॉक्सिंग कोच प्रवीन कुमार ने बताया कि अनिक की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। हाल ही में पटियाला में सम्पन हुए चयन ट्रायल में अनिक ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उन्हें इस विशेष शिविर के लिए चुना गया। इससे पहले अनिक ने मथुरा में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और ग्रेटर नोएडा में हुई अंडर-15 सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा चुका है। उन्होने बताया कि पुणे (महाराष्ट्र) में 16 अप्रैल से शुरु हुए अंडर-15 राष्ट्रीय विशेष प्रशिक्षण शिविर 30 अप्रैल तक चलेगा। मुक्केबाज अनिक बाबरा वर्तमान में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग कोच प्रवीन कुमार के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेल जगत में हर्ष का माहौल है। 
बॉक्सिंग खेल मे मुक्केबाज अनिक की उपलब्धियों पर क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, बॉक्सिंग कोच प्रवीन कुमार, कनिष्ठ सहायक शिवनंदन, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अमित जैन, सचिव रितु रानी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, आदेश कुमार, जयेन्द्र कुमार, पुनीत कुमार आर्य, राकेश धमीजा, अंकित कुमार, सोनू मलिक, बृजेश कुमार, मनोज कुमार प्रजापति,  प्रताप सैनी, तबरेज और आशीष कुमार आदि ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राज्यमंत्री जसवंत सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने किया नव-निर्मित पानी की टंकी का जलार्पण