नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “नारी शक्ति वंदन अभियान” के अंतर्गत एक भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन ग़लिरा रोड पर किया गया।
महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने अपने संबोधन में कहा इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना व महिलाओं की समाज में बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही है और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।सम्मेलन में पूर्व विधायक रविंद्र मोहल्लू , प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा व अल्पना तलवार ने ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही, महानगर महामंत्री सरदार सूपनीत सिंह ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं उनके लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई जिसने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया कार्यक्रम की संयोजक महानगर मंत्री आरती शर्मा जी रही । कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष कंचन धवन, नीलू राणा , मंत्री सोनम कश्यप , कुसुम वालिया रूमा पाल संगीता ,मीनाक्षी ,राशि ,ऊषा सरिता ,भारती , जय श्री , रेखा ,ममता ,सोनिया ,गीता पूनम ,आरती ,कविता ,शीबा ,बबली ,मोनिका ,जूली , रूपा ,नेहा ,नीरू अरोड़ा , सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप शर्मा हेमंत धीमान , मयंक धींगरा , मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र लाला ,पार्षद सूपिन पाल , विजय अरोड़ा , विपिन कुमार आदि उपस्थिति रहे ।
0 टिप्पणियाँ