Ticker

6/recent/ticker-posts

सीवर कार्य में धीमी गति का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

सीवर कार्य में धीमी गति का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-अपर रोड़ पर सीवर लाईन बिछाने के कार्य में धीमी गति का आरोप लगाते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने जिला महामंत्री संजय त्रिवाल के नेतृत्व में कार्यदायी संस्था के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

संजय त्रिवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने में एक सप्ताह का समय बाकी है।लेकिन सीवर डाल रही कार्यदायी संस्था की कार्य करने की रफ्तार बहुत धीमी है।मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। मनसा देवी रोपवे के सामने डाट वाले नाले को तोड़ दिया गया है। जिसमें वहां पर बहुत बड़ा कुआं बन गया है। अपनी कमी को छुपाने के लिए कार्यवाही संस्था द्वारा गड्ढे को बिना किसी मरम्मत के भर दिया गया है।जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है।वरिष्ठ व्यापारी नेता तेजप्रकाश साहू ने कहा कि मौके पर जाकर कार्यो की निगरानी करने के बजाएअधिकारी वातानुकूलित कमरे में बैठे हैं।प्रदर्शन करने वालों में कल्लू पहलवान,गोपी जाटव,गगन गुगनानी, सुमित कुमार,सुरेश शाह,विशु शर्मा,विकास कुमार,रिंकू सिंह आदि व्यापारी शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चारधाम यात्रा को देखते हुए डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान