केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो में तराशे जा रहे भविष्य के चैंपियन
यह कैंप केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है -राहुल चोपड़ा क्रीड़ा अधिकारी
तकनीक ऐसी कि विपक्षी हो जाए चित, केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में डॉ. परवेज अली सिखा रहे जूडो की बारीकियां
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा के दिशानिर्देशन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे चल रहे 15 वर्ष से कम आयु के बालको के केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो में खिलाडी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। कैंप में कोच डॉ. परवेज अली के द्वारा खिलाडियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि यह कैंप केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो में प्रदेश भर से जुटे खिलाड़ी, प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली की देखरेख में जूडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इस कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और तकनीक का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है। इसी प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन प्रदेश के जूडो छात्रावास के लिए किया जाएगा। केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो में प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली खिलाड़ियों को ओगोसी, इप्पनसीओ नागे, कुबिनागे, मोरोतो सियोनागे और उचिमाता जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे है व जूडो खेल की बारीकियों को भी सीखा रहे है। शिविर में अनुशासन और खेल भावना पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण से एनआईएस डिप्लोमा प्राप्त और जूडो मे ब्लैक बेल्ट सेकंड डान व राष्ट्रीय रेफरी डॉ. परवेज अली ने बताया कि सहारनपुर में इस तरह के कैंप का आयोजन प्रतिभाओं को निखारने के लिए सराहनीय कदम है। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को जूडो की विभिन्न तकनीकों का गहन अभ्यास कराया जा रहा है। केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो में सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) प्रवीन कुमार, पुनीत कुमार आर्य, रुपेश कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

0 टिप्पणियाँ