चारधाम यात्रा से पूर्व यात्री वाहनों की चलायी सघन चेकिंग अभियान
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- चारधाम यात्रा-2026 के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत जनपद में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
यह अभियान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नोडल परिवहन चारधाम यात्रा संदीप सैनी के निर्देशन में संपन्न हुआ।अभियान का संचालन एआरटीओ (प्रशासन)निखिल शर्मा एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।इस दौरान जनपद के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं, चेकपोस्टों एवं संवेदनशील मार्गों पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की विस्तृत जांच की गई।जांच के दौरान विभिन्न प्रकार के उल्लंघन सामने आए,जिनमें बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन, ओवरलोडिंग,परमिट एवं फिटनेस संबंधी अनियमितताएं प्रमुख रहीं।साथ ही कुछ वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत अतिरिक्त सीटें लगाई गई पाई गईं,जिन्हें तत्काल कार्यालय स्तर पर हटवाया गया तथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत कुल 203 वाहनों के विरुद्ध चालान किए गए,जबकि गंभीर उल्लंघनों के दृष्टिगत 19वाहनों को सीज (ैमप्रम) किया गया।चारधाम यात्रा के लिए दूसरे दिन 1493यात्रियों ने कराया पंजीकरण
हरिद्वार-ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के दुसरे दिन चारधाम यात्रा के लिए 1493 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए-333, गंगोत्री धाम के लिए-377,केदारनाथ शाम के लिए-372,बद्रीनाथ धाम के लिए-372,हेमकुंड साहिब के लिए-शून्य कुल-1493 विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों द्वारा चारधाम के लिए आज दुसरे दिन अपना पंजीकरण कराया गया।दो दिनों में पंजीकरण केंद्र से कुल 2हजार 5 सौ 36 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।

0 टिप्पणियाँ