कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलंेंडर उपलब्ध कराने की मांग
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी से मिलकर उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने घरेलू उपभोक्ता ,होटल,ढाबा संचालक परेशान हैं।प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा विवाह समारोह लिए भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है।विवाह समारोह के लिए कम से कम 10 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।अशोक शर्मा ने कहा कि जब आम उपभोक्ताओं,व्यापारियों को एक सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है तो सद्भावना सम्मेलन जैसे विशाल आयोजन के लिए गैस कहां से उपलब्ध करायी गयी।उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है।सरकार लोगों को यात्रा पर आने के लिए आमंत्रित कर रही है। ऐसे में सरकार को रसोई गैस की कमी को दूर करना चाहिए।यशवंत सैनी एवं रकित वालिया दिनेश दूबे ने कहा कि बुकिंग के बाद भी समय से गैस नहीं मिलने से गृहणियां परेशान हैं।गैस एजेंसी संचालक मनमाना रवैया अपना रहे हैं।जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के बाद हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है।पार्षद सुनील कुमार,जतिन हांडा,रविश भटीजा,सुंदर मनवाल, तेजप्रकाश साहू ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगायी जाए। उपभोक्ताओं को परेशान करने के बजाए समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष नेत्री लता जोशी व विमला पांडेय ने कहा कि गैस नहीं मिलने से महिलाओं का रसोई चलाना मुश्किल हो गया है,स्कूल भी खुल गए हैं।गैस की कमी के चलते बच्चों के लिए नाश्ता आदि तैयार करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नितिन तेश्वर, दिव्यांश अग्रवाल, सुहेल कुरैशी व पार्षद नोमान अंसारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रसोई गैस आपूर्ति को ठीक नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।इस दौरान दिव्यांश अग्रवाल,सुहेल कुरैशी,नोमान अंसारी ,नितिन तेश्वर,सुंदर मनवाल,उज्जवल वालिया,तेज प्रकाश साहू,जगदीप असवाल,शैलेंद्र सिंह, वसीम सलमानी,आशु श्रीवास्तव,नीटू शर्मा,हरद्वारी लाल,राजेंद्र श्रीवास्तव,वीरेंद्र भारद्वाज ,मनोज जाटव,मंजू गोस्वामी,मेहरबान खान,सईदा कुरैशी,देवेश गौतम,अजय,आकाश बिरला ,रणवीर शर्मा,लक्की महाजन,सतेंद्र वशिष्ठ,अजय दास महाराज,सुनील दत्ता,प्रदीप भाटिया, विनोद,सदनलाल साहू,मोनू कुमार,अमित रस्तोगी,विनोद कश्यप सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ