विकास कार्यों में पूर्ण मितव्ययिता,पारदर्शिता,गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए
जनपद नैनीताल की वर्ष 2026-27 की 7018.90 लाख की जिला योजना अनुमोदित
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी- जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास की अध्यक्षता में शनिवार को प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र सभागार में जिला योजना समिति नैनीताल की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 7018.90 लाख की जिला योजना सर्वसम्मति से अनुमोदित की गई।इससे पूर्व जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रस्तावित जिला योजना के बारे में सदन को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया की जिला योजना में विभागों द्वारा जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को प्रमुखता से शामिल करते हुए गत वर्ष के चालू कार्यों को पूर्ण करने के साथ ही बचनबद्ध एवं रोजगार परख योजनाओं को प्रमुखता से शामिल किया गया है।मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे द्वारा सदन में विभागवार प्रस्तावित बजट अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया।विभागों से आए अधिकारियों द्वारा विभाग के अंतर्गत विभिन्न मदों में प्रस्तावित योजनाओं व गत वित्तीय वर्ष की प्रगति की भी जानकारी सदन को दी गई। बैठक में गत वित्तीय वर्ष में जिले में सभी विभागों द्वारा शतप्रतिशत धनराशि का उपयोग करने पर मंत्री द्वारा सभी को बधाई दी। बैठक में कुल 37विभागों को वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु बजट अनुमोदित किया गया।बैठक में जनपद प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला योजना अंतर्गत प्राप्त धनराशि को समय पर शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाय।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पूर्ण मितव्ययिता,पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समय बद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी लापरवाही करेगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी मिलकर आपसी समन्वय से कार्य करें। बैठक के दौरान मंत्री ने आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की जनपद में आने वाले पर्यटकों के साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम मंदिर के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं यथा समय सुनिश्चित की जाय।जनपद प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क, स्वास्थ्य,शिक्षा पेयजल को विशेष प्राथमिकता दी जाय।उन्होंने कहा कि धरातल पर कार्य दिखना चाहिए।बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं को मंत्री के सम्मुख प्रमुखता से रखा गया।बैठक में कुल 70करोड़ 18लाख 90हजार रुपए की जिला योजना को अनुमोदित किया गया।जिसमें प्रमुख विभाग लोक निर्माण विभाग का 10करोड़,जल संस्थान का 6करोड़ ,युवा कल्याण का 5करोड़ 80लाख,सिंचाई विभाग का 4करोड़ 25लाख,उद्यान विभाग का 4करोड़,पशुपालन विभाग का 3करोड़ 10लाख,नलकूप का 3करोड़ 12लाख,कृषि विभाग का 2 करोड़ 40लाख,सहित विभिन्न विभागों के परिवहन का अनुमोदित किया गया ।बैठक में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा,अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,विधायक बंशीधर भगत,दीवान सिंह बिष्ट,डॉ.मोहन सिंह बिष्ट,सरिता आर्या,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट,दायित्वधारी डॉअनिल कपूर डब्बू,दिनेश आर्य,नवीन लाल वर्मा,ध्रूव रौतेला,भावना मेहरा,सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, ओबीसी आयोग के सदस्य डॉ.जेड.ए.वारसी,सभी आठों विकास खण्डों से आए क्षेत्र प्रमुख, समिति के अन्य सदस्य व विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ