Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी के निर्देश का असर,तेजी से जारी है सड़कों के मरम्मत का कार्य

 जिलाधिकारी के निर्देश का असर,तेजी से जारी है सड़कों के मरम्मत का कार्य

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों के मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के जिलाधिकारी के निर्देश पर हरकत में आयेे निर्माणदायी विभाग ने सड़को की मरम्मती का कार्य तेज दिया है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 23अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है,जिसमें-पैकेज 01में बिटुमिनस रोड़ वर्क दुधाधारी चौक 187मीटर,बिटुमिनस रोड़ वर्क इंडस्ट्रियल एरिया 350मीटर,प्रेम विहार चौक सीसी रोड 15मीटर,आलुवालिया सीसी रोड 57मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 610मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारका विहार पावर ब्लॉक 15 मीटर,मोहन इंक्लेव सीसी रोड 45मीटर कार्य पूर्ण करते हुए कुल 60मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 पद्म पुरस्कार 2027 हेतु योग्य व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष अभियान