यूथ कांग्रेस ने की चंपावत सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को फांसी देने की मांग
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत में हुई नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर रोष जताते हुए श्ंाकर आश्रम चौक पर प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि राज्य में महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित नहीं है।चंपावत में नाबालिक के साथ बर्बरता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।घटना को अंजाम देने वाले सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे परिवारों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है।अधिकांश घटनाओं को भाजपा के ही कार्यकर्ता ही अंजाम दे रहे हैं।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे देकर लोगों को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है।देवी स्वरूपा कन्याओं का सम्मान भी भाजपा अपने कार्यकाल में सुरक्षित नहीं रख पा रही है।आर्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा एवं मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जगारिया ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए यूथ कांग्रेस किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी।रोष प्रदर्शन करने वालों में दीपांशु, रकित वालिया, जतिन हांडा,हिमांश,ुआशुतोष श्रीवास्तव,जगदीश असवाल,वसीम सलमानी,विनय,कन्न,ूगौरव,मोहित गुप्ता, कार्तिक शर्मा आदि शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ