Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्रह्मलीन स्वामी सत्यदेव की स्मृति में किया संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ

 ब्रह्मलीन स्वामी सत्यदेव की स्मृति में किया संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-श्रीअवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डा.स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने अपने गुरु ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ किया।विद्यालय में छात्रों को कक्षा 6से लेकर 12वीं तक अध्य्यन करने का अवसर प्राप्त होगा।

स्वामी सत्यदेव महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने फीता काटकर किया।उन्होंने कहा कि संस्कृत और वेद शिक्षा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा ऐसे विद्यालय नई पीढ़ी को संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।महामंडलेश्वर डा.स्वामी संतोषानंद देव ने कहा कि स्वामी सत्यदेव महाराज का जीवन सेवा,साधना और धर्म प्रचार को समर्पित रहा।उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा दे रहे हैं।कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी,कुलपति रमाकांत पांडेय,आईएएस सचिन कुर्वे,आईएएस विनय शंकर पाण्डेय,आईआरएस अजय केसरी,आईपीएस राजकुमार सिंह,डीएम मयूर दीक्षित, मेलाधिकारी सोनिका,नगर आयुक्त नंदन कुमार,मेयर किरण जैसल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।कार्यक्रम में साध्वी नेहा आनंद,बाबा बालक दास,स्वामी रविदेव शास्त्री,स्वामी शिवानंद,आचार्य विष्णु दत्त राकेश,स्वामी श्यामदास महाराज सहित अनेक संत- महात्मा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम संयोजक शिवा रमा,राजू दांडू,वैकंटा, सत्या दांडू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति सेवा न्यास द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न