Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्यवाही

नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्यवाही

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए शहर एवं हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत किए गए अतिक्रमण को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है।

नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में आज भीमगोड़ा से हर की पौड़ी के बीच अतिक्रमण हटाया गया,जिसमें व्यवसाई प्रतिष्ठानों द्वारा की जा रही गंदगी पर चालान की कार्यवाही की गई तथा कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग करने पर उन्हें जब्त किया गया।गत दिनों जिलाधिकारी द्वारा रावली महदूद में किए गए स्थलीय निरीक्षण के दौरान नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे जिसके अनुपालन में तहसील प्रशासन द्वारा रावली महदूद क्षेत्र में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।अतिक्रमण हटाओ अभियान तहसीलदार सचिन कुमार तथा नगर निगम की टीम मौजूद रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पश्चिम बंगाल और असम की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न