Ticker

6/recent/ticker-posts

लक्ष्य का पहले निर्धारण,बाद मे पढ़ाई की रूपरेखा तैयार करके आगे बढना श्रेयस्कर-मीणा

 लक्ष्य का पहले निर्धारण,बाद मे पढ़ाई की रूपरेखा तैयार करके आगे बढना श्रेयस्कर-मीणा 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-सफलता के लिए मेहनत,सही दिशा एवं मार्गदर्शन के साथ विषय के साथ संतुलन एवं समय की उपयोगिता जैसे आवश्यक बिन्दु अहम रोल निभाते है।हासिल क्या करना है,यह व्यक्ति को सबसे पहले पता होना जरूरी है।

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शिक्षा एवं प्रशिक्षण संकाय द्वारा यू.पी.एस.सी.प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र एवं छात्राओं के लिए समविश्वविद्यालय मे प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया है।इस प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ गुजरात कैडर के 2022 बैच के आई.पी.एस.एवं वर्तमान मे ए.एस.पी.,भरूच अजय मीणा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया। प्रशिक्षण केन्द्र के शुभारम्भ अवसर पर समविश्वविद्यालय छात्रों को संबोधित करते हुए अजय मीणा ने कहा कि यू.पी.एस.सी.परीक्षा देश की सर्वश्रेष्ठ परीक्षाओं मे से एक है जिसमें सफलता के लिए लक्ष्य का पहले निर्धारण तथा बाद मे पढ़ाई की रूपरेखा तैयार करके आगे बढना श्रेयस्कर होता है।इसकी आरंभिक तैयारी के लिए दैनिक समाचार पत्रों की समसामयिक घटनाएं एवं नीतिगत योजना पर ध्यान केंद्रित किया जाना जरूरी है।स्ट्रेस प्रबंधन के उपायों के संदर्भ मे अजय मीणा ने कहा कि अपनी हॉबिज मे खेल के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों मे प्रतिभाग करने से परीक्षा की तैयारियों मे सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है।प्रशिक्षण केन्द्र तथा सूक्ष्मजीव विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान के अध्यक्ष प्रो.मुकेश कुमार ने कहा कि समविश्वविद्यालय के स्नातक देश- दुनिया मे अपनी प्रतिभा से गौरव प्राप्त करते हुए समाज का मार्ग प्रशस्त कर रहे है वही गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय की पहचान को विभिन्न प्रशासनिक एवं अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं के माध्यम से देश सेवा मे उत्कृष्ट योगदान दे रहे है।कार्यक्रम मे डीन कल्चरल अफेयर्स प्रो.मुदिता अग्निहोत्री ने कहा कि एल्यूमिनी किसी भी संस्था का ब्रांड अम्बेसडर होता है,जिससे उस संस्था मे पढने वाले अन्य छात्रों को आगे बढने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम का संचालन डॉ.हिमांशु पंडित ने किया।कार्यक्रम को पूर्व कुलसचिव प्रो.विपुल शर्मा एवं प्रो.नवनीत ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम मे प्रो.एम.एम.तिवारी,डॉ.नितिन काम्बोज,डॉ.विपुल भट्ट,डॉ.हरीश चन्द्रा,डॉ.संदीप कुमार,डॉ.विनीत बिश्नोई,डॉ.चिरंजीव बनर्जी,डॉ.अजीत तोमर,जनसम्पर्क अधिकारी डॉ.शिवकुमार चौहान,कुलभूषण शर्मा,डॉ.राकेश भूटियानी,डॉ.मयंक पोखरियाल,विकास राणा,विनोद सैनी,कार्तिकेय गुप्ता,मनोज,अमरीश,बिजेन्द्र राठी,समरेन्द्र रतूडी,हेमंत सिंह नेगी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों सहित विभिन्न संकायों के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नैनीताल झील की स्वच्छता को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का बड़ा एक्शन,