Ticker

6/recent/ticker-posts

तकनीकी नवाचार एवं अनुसंधान ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला है

 तकनीकी नवाचार एवं अनुसंधान ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला है

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है।संकाय के कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के प्रोफेसर प्रो.मयंक अग्रवाल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स विज्ञान विभाग के युवा वैज्ञानिक प्रो.विपुल शर्मा के निर्देशन में दोनों विभागों के युवा वैज्ञानिकों एवं छात्रों द्वारा एक अत्याधुनिक ऑटोनोमस ड्रोन (नॉन-जीपीएस) विकसित किया गया है।यह ड्रोन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।

यह अभिनव ड्रोन मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्प्यूटर विभाग के छात्र ऋषभ चौरसिया,हर्ष चौरसिया एवं ध्रूव कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा तथा कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालकार ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर प्रो. विपुल शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के कौशल विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा उभरकर सामने आती है तथा नवाचार को प्रोत्साहन मिलता है।डॉ.मुरली मनोहर तिवारी ने कहा कि तकनीकी नवाचार एवं अनुसंधान ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर शोध एवं तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संकाय के सहायक कुलसचिव डॉ.पंकज कौशिक ने कहा कि कार्यशालाओं के माध्यम से छात्रों में आविष्कार एवं अनुसंधान की भावना विकसित होती है।वर्तमान समय में अभियांत्रिकी संकाय के छात्र लगातार नए-नए शोध कार्य कर रहे हैं,जिससे संकाय की प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही है।इस अवसर पर डॉ.संजय सिंह,डॉ.शिव कुमार,डॉ.लोकेश जोशी,संजय वर्मा,डॉ.सुनील कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नैनीताल झील की स्वच्छता को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का बड़ा एक्शन,