सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़को का तेजी से जारी है मरम्मतीकरण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-शहर के विभिन्न हिस्सों में सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यदायी विभाग को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
जिलाधिकारी के निर्देश का पालन तेजी से जारी है।परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 07 मई को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01 में मुखिया गली सीसी रोड 26मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 26मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारिका विहार पावर ब्लॉक 23मीटर,लोकसेवा आयोग सीसी रोड 49मीटर,अशोक विहार सीसी रोड 10मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 82मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ