Ticker

6/recent/ticker-posts

डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मां चंडी देवी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा’

 डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मां चंडी देवी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा’

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई,अतिक्रमण को लेकर दिए निर्देश

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- मां चंडी देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से कोई परेशानी एवं असुविधा न हो,श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा मंदिर मार्ग एवं परिसर में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित होने,मंदिर परिसर में किसी प्रकार से कोई अतिक्रमण न हो।इन सभी बिन्दुओं का जायजा लेने शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धरातल पर पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रबंधक बीकेटीसी एवं मंदिर समिति को निर्देश दिए है कि मां चंडी देवी के दर्शन करने पहुंचे रहे श्रद्धालुओं का सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए,मंदिर में किसी भी तरह से कोई अव्यस्था न हो,श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध ढंग से सुगमता के साथ दर्शन कराए जाए,इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सुरक्षा में तैनात किए गए सभी सुरक्षा कर्मियों के आई कार्ड जारी किए जाए तथा सभी सुरक्षा कर्मी वर्दी में तैनात रहे।इस दौरान जिलाधिकारी ने मां चंडी देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं से बातचीत कर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का फीड बैक लिया। श्रद्धालुओं द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि मंदिर परिसर के आसपास वन क्षेत्रांतर्गत काफी कूड़ा कचरा फैला हुआ है,जिसके लिए उन्होंने दूरभाष के माध्यम से प्रभागीय वन अधिकारी को साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि मंदिर परिसर में कोई अतिक्रमण न हो,यदि किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया है तो इसके वन विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाये।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में संचालित हो रही दुकानदारों को भी निर्देश दिए है कि सभी लोग साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे तथा एकत्रित हो रहे कूड़े कचरे के उचित निस्तारण हेतु सभी को डस्टबिन में ही डाले।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रबन्धक बीकेटीसी एवं प्रभारी निरीक्षक पुलिस को निर्देश दिए है कि मंदिर समिति में तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं कार्मिकों का सत्यापन कर लिए जाए। सभी सुरक्षा कर्मियों एवं कार्मिकों को आई कार्ड जारी किए जाए,दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं का भी डाटा रखा जाए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार,महंत भवानी नन्द गिरी,प्रबन्धक बीकेटीसी विशाल सिंह पावर,प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा,ट्रस्टी डॉ आकाश कुसुम बछेती आदि मौजूद रहे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नैनीताल झील की स्वच्छता को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का बड़ा एक्शन,