Ticker

6/recent/ticker-posts

मानव कल्याण मंच ने 85 लोगों को किया चश्मों का वितरण

मानव कल्याण मंच ने 85 लोगों को किया चश्मों का वितरण

सामाजिक कार्य समाज में लाते हैं सकारात्मक परिवर्तन -सुमन सिंघल

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को चश्मों का वितरण किया गया।

शुक्रवार को शिव शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में हुए कार्यक्रम में अतिथियों के हाथों कुल 87 लोगों को चश्मे दिए गए। मुख्य अतिथि दून वैली स्कूल की मैनेजर सुमन सिंघल ने मानव कल्याण मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य अजय वर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वरीय सेवा है। मानव कल्याण मंच समय समय पर इस तरह के आयोजन करता है। मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना ही मंच का उद्देश्य है। अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने कहा कि मंच भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा के कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर पूजा छाबड़ा, शशि गुगलानी, राजू सैनी, जितेंद्र कश्यप, पूनम कौशिक, डॉ. कांता त्यागी, सुरभि अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, लोकेश वत्स अनीता बंसल, रीता सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानव कल्याण मंच ने 85 लोगों को किया चश्मों का वितरण