Ticker

6/recent/ticker-posts

बाबा बलदेवनाथ औघड़पीर का 72 वर्ष की आयु में निधन

बाबा बलदेवनाथ औघड़पीर का 72 वर्ष की आयु में निधन

योगी कर्णनाथ धुना सेवा ट्रस्ट के थे संस्थापक, साधु संतों ने दी समाधि

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-देवीकुंड स्थित योगी कर्णनाथ धुना सेवा ट्रस्ट के संस्थापक बाबा बलदेवनाथ औघड़पीर का गुरुवार की रात निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके निधन पर साधु संतों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

बाबा बलदेव नाथ काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार की रात उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से साधु संतों में गम का माहौल छा गया। बाबा बलदेव नाथ देवीकुंड परिसर में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने योगी कर्णनाथ धुना सेवा ट्रस्ट के नाम से संस्था बनाकर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सेवाएं प्रारंभ की थी। उनके धुनें पर साप्ताहिक भंडारे का आयोजन भी होता था। शुक्रवार को धुनें पर पहुंचे साधु संतों ने उन्हें समाधि दी। ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य गणों ने उन्हें दुखी मन से अंतिम विदाई देते हुए समाधि लीन कराया। समाधि देने वालों में टूटाईनाथ, पत्थर नाथ, अनुज सिंघल, राजकुमार शर्मा, बलवीर सैनी, अरुण त्यागी, प्रभात राणा, राजीव भटनागर, विकास नामदेव, अंकुर नामदेव, अजब सिंह, बल्ला, प्रवीण चौधरी, विकास त्यागी, शिव कुमार, पंडित शिवम शर्मा, शुभम शर्मा, लोकेश शर्मा, विनय शर्मा, मोहित शर्मा आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानव कल्याण मंच ने 85 लोगों को किया चश्मों का वितरण