अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जू-जित्सु (Ju-Jitsu) प्रतियोगिता मे माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की टीम बनी ओवरऑल चैम्पियन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- भोपाल के एलएनसीटी विश्वविद्यालय में 19 से 24 अप्रैल तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जू-जित्सु (Ju-Jitsu) प्रतियोगिता में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। उक्त प्रतियोगिता में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 3 रजत व 8 कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय का परचम लहरा दिया। खिलाड़ियों के शानदार खेल के बलबूते माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की टीम को ओवरऑल चैम्पियन का खिताब दिया गया।
प्रो. संदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों की इस स्वर्णिम सफलता पर माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई ने खुशी जाहिर करते हुए टीम का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कुलपति प्रोफेसर विमला वाई ने कहा, हमारे खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में देश का भी नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम मे खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विजेता खिलाड़ियों ने जीती हुई ट्रॉफी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई को सौंप दी। इस अवसर पर कुलसचिव कमल कृष्णा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, अनूप कुमार, संजीव यादव, प्रोफेसर सुधीर पुंडीर, प्रोफेसर सीमा जैन, डॉ. रीता वोरा, टीम मैनेजर प्रमोद कुमार, टीम कोच विश्वजीत, डॉ. अब्दुल अजीज खान, डॉ. प्रमोद पांडे, डॉ. पूजा कौशिक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो संदीप गुप्ता के द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ