Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रयागराज में सहारनपुर के एथलीटों का जलवा, दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर किया नाम रोशन

प्रयागराज में सहारनपुर के एथलीटों का जलवा, दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर किया नाम रोशन

डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी खेल भावना और प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की।

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स (ए) प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले के नौ सदस्यीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक (दो स्वर्ण और एक रजत) जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।

उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 7 और 8 मई को किया गया था। इसमें काजल ने 400 मीटर दौड़ में अपनी रफ्तार का जादू दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता, वहीं संजय शर्मा ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक व अजय कुमार ने 10 हजार मीटर की कठिन दौड़ में कड़े संघर्ष के बाद रजत पदक हासिल किया। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने विजेताओं की सराहना करते हुए कहा कि काजल, संजय और अजय ने अपनी मेहनत से जनपद का मान बढ़ाया है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी खेल भावना और प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, ईश्वरपाल सिंह मुखिया, डॉ. संदीप गुप्ता, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अविनाश कुमार बिट्टू, दीपक शर्मा, मुस्तकीम अंसारी, पॉपिन कुमार, जुली पुंडीर, रुबिका नेगी, मनीष कुमार, समित चौधरी, गौरव चौहान सहित खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़को का तेजी से जारी है मरम्मतीकरण