Ticker

6/recent/ticker-posts

रीजनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उदय और मुकुल ने जीते पदक

रीजनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उदय और मुकुल ने जीते पदक

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- गाजियाबाद में आयोजित रीजनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलेटिक्स खिलाड़ी उदय और मुकुल शर्मा ने पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। 

एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि रीजनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद में 5 से 7 मई 2026 तक किया गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय सरसावा (एयरफोर्स) की ओर से खेलते हुए उदय ने 3000 मीटर दौड़ में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। वहीं, मुकुल शर्मा ने अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) स्पर्धा में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि पदक विजेता ये खिलाड़ी डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उनसे एथलेटिक्स का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। सहारनपुर लौटने पर इन होनहार खिलाड़ियों का स्वागत किया गया और कोच द्वारा उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। कोच ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन को दिया। इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानव कल्याण मंच ने 85 लोगों को किया चश्मों का वितरण